फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vigilance team that came to catch electricity theft was misbehaved with and pushed around

Pilibhit News: बिजली चोरी पकड़ने पहुंची विजिलेंस टीम के साथ अभद्रता व धक्कामुक्की

Sun, 22 Sep 2024 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team that came to catch electricity theft was misbehaved with and pushed around
जहानाबाद। बिजली चोरी पकड़ने पहुंची विजिलेंस टीम के साथ प्रधान समेत अन्य लोगों ने अभद्रता के साथ धक्कामुक्की की। किसी तरह बचाव कर टीम थाने पहुंची और नामजद तहरीर दी। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के प्रवर्तन दल के अवर अभियंता गौरव मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 20 सितंबर को सुबह करीब सात बजे वह टीम के साथ बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर चेकिंग में जुटे थे। जहानाबाद क्षेत्र के बसंतपुर गांव में स्थित ग्राम प्रधान बाबू खां के घर पहुंचने पर देखा कि सर्विस केबल एलटी लाइन से घर की छत से सीधे जा रही है।
विज्ञापन

स्थिति को परखने के लिए वह खुद उक्त व्यक्ति के घर की छत पर गए। आरोप है कि इसपर बाबू खां, उनके पुत्र के अलावा तीन अज्ञात लोगों ने अभद्रता शुरू कर दी। मना करने पर धक्कामुक्की की गई। जान से मारने के साथ फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर आरिफ खान, साजिद खां, सनी, यूसुफ को भी बुला लिया। इसके बार मारपीट करने की कोशिश की। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed