फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Video of electricity theft by cutting in SDO office premises goes viral

Pilibhit News: एसडीओ कार्यालय परिसर में कटिया डालकर बिजली चोरी का वीडियो वायरल

Thu, 26 Mar 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Video of electricity theft by cutting in SDO office premises goes viral
जेई को जांच में नहीं मिली बिजली चोरी, सीएचसी संचालक की वैन को परिसर से बाहर कराया
विज्ञापन


पूरनपुर। एसडीओ कार्यालय परिसर में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक की ओर से कटिया डालकर बिजली चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि जांच में बिजली चोरी होती नहीं मिली। सीएससी संचालक की वैन को परिसर के बाहर करा दिया गया। साथ ही दोबारा परिसर में वैन न खड़ी करने की चेतावनी दी गई।


नगर के अधिकांश जनसेवा केंद्रों पर बिजली बिल जमा किए जाते हैं। विभाग की ओर से भी कुछ सीएचसी संचालक नामित किए गए हैं। इसमें से एक सीएससी संचालक की वैन एसडीओ कार्यालय परिसर में खड़ी होती है। कटिया डालकर बिजली चोरी कर सीएचसी संचालित होने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कई लोगों ने एसडीओ कार्यालय परिसर में ही बिजली चोरी को लेकर कमेंट किए। एसडीओ मोहित गुप्ता ने बताया कि परिसर में गलत ढंग से खड़ी होने वाली वैन में बिजली चोरी का वीडियो संज्ञान में आया। जेई को जांच सौंपी गई। हालांकि जेई को जांच के दौरान बिजली चोरी होना नहीं मिली। उन्होंने बताया कि सीएससी संचालक की वैन को परिसर से बाहर करा दिया गया। साथ ही दोबारा परिसर में वैन न खड़ी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पहले इस सीएससी संचालक ने कार्यालय के एक कक्ष में कब्जा कर रखा था। तब उससे कक्ष को खाली कराया गया। संवाद
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed