{"_id":"67ba00a382cd8a879e0c9af4","slug":"victims-of-fake-ielts-operators-will-be-able-to-tell-their-woes-tomorrow-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-131235-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फर्जी आइलेट्स संचालकों से पीड़ित कल सुना सकेंगे अपना दुखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फर्जी आइलेट्स संचालकों से पीड़ित कल सुना सकेंगे अपना दुखड़ा
Sat, 22 Feb 2025 10:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। विदेश भेजने के नाम पर ठगे गए 100 से अधिक पीड़ितों ने फोन कर पुलिस से अपना दर्द बताया है। इनमें जिले के अलावा लखीमपुर, शाहजहांपुर और सितारगंज आदि के पीड़ित शामिल हैं। सोमवार को पुलिस की ओर से पूरनपुर कोतवाली में शिविर भी लगाया जाएगा।
फर्जी अभिलेख, बैंक एफडी और वीजा का खेल सामने आने पर पुलिस ने आइलेट्स संचालकों समेत अब तक 10 आरोपियों को जेल भेजा है। पिछले चार दिनों में करीब 13 मुकदमे दर्ज किए हैं। विदेश भेजने के नाम पर आइलेट्स संचालकों और जालसाजों की ठगी का शिकार हुए पीड़ितों की सहूलियत के लिए पुलिस ने तीन दिन पहले छह नंबर भी जारी किए थे। पीड़ित इन नंबरों पर संपर्क कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 100 से अधिक फोन आ चुके हैं। इनमें लखीमपुर, शाहजहांपुर और सितारगंज के कई लोग शामिल हैं। इन्हें शिकायत और साक्ष्य के साथ शिविर में आने को कहा जा रहा है।
वर्क वीजा पर इटली भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे
पूरनपुर। गांव भगवंतापुर कढेरचौरा निवासी जसविंदर सिंह को वर्क वीजा पर इटली भेजने का झांसा देकर 1.10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। विदेश न भिजवाने पर रुपये वापस मांगे तो जसविंदर को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। जसविंदर ने कोतवाली में शिकायत कर आरोपी से रुपये वापस कराने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
तहरीर में जसविंदर सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात पंजाब के गुरदासपुर के धानीवाल डडवान नियर मास्टर पाला हाउस निवासी युवक से हुई। उसने वर्क वीजा पर उसे इटली भेजने का वायदा किया। वर्क वीजा के लिए उसे एक लाख 10 हजार पांच सौ रुपये फोन पे के माध्यम से दिए। मगर उसे न तो वर्क वीजा दिलाया और न ही रुपये वापस किए गए। रुपये मांगने पर पहले टाल-मटोल की गई। बाद में झूठे मुकदमा में फंसवा देने की धमकी दी गई।
वर्जन
पूर्व में जारी किए गए नंबरों पर कई फोन आए हैं। सोमवार को पूरनपुर में शिविर का आयोजन हो रहा है। शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।
- अविनाश पांडेय, एसपी