फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Victim girl staged a sit-in at the police station along with her family in Pilibhit

पीलीभीत: दुष्कर्म पीड़िता ने परिवार के साथ थाने में दिया धरना, तब पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 22 Aug 2026 06:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 22 Aug 2026 06:09 PM IST
सार

किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई पीड़िता के परिजनों द्वारा थाने में धरना देने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के बाद हुई। 

विज्ञापन
Victim girl staged a sit-in at the police station along with her family in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में किशोरी के अपहरण के दर्ज मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को पीड़ित पक्ष ने थाना परिसर में धरना दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को और दुष्कर्म की एक और रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन

                               
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को 16 मार्च को पिपरा मुजफ्ता निवासी गुरपेज सिंह अपने साथ ले गया था। आरोप है कि इसके बाद उसने बेटी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया। परिजन का आरोप था कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई नहीं की जा रही थी। 
विज्ञापन


इसके विरोध में परिजनों ने शुक्रवार रात सेहरामऊ उत्तरी थाने में धरना देकर आरोपी की गिरफ्तारी और पॉस्को की धाराएं बढ़ाने की मांग की। रात करीब 11 बजे सीओ विधि भूषण मौर्य मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने पास्को और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed