फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   VHP submitted a memorandum demanding removal of illegal religious places

Pilibhit News: अवैध धार्मिक स्थलों को हटाने की मांग पर विहिप ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 07 Sep 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 07 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
VHP submitted a memorandum demanding removal of illegal religious places
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते विहिप संगठन के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
पीलीभत। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने टनकपुर हाईवे पर जुलूस निकालकर नारेबाजी की। कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में तहसील क्षेत्रों में अवैध रूप से बने विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल को हटाने की मांग की है। संगठन ने दिए ज्ञापन में कहा विभिन्न स्थानों पर बिना सरकारी अनुमति या स्थायी स्वामित्व के धार्मिक ढांचे खड़े किए गए हैं और अपनी पूजा कर रहे हैं। यह न केवल अवैध है बल्कि शांति व्यवस्था के लिए भी चुनौतीपूर्ण है। पत्र में ग्राम टीनपुर केसरीपुर में अवैध रूप से धार्मिक स्थल के साथ, ग्राम एकडंगा गोसाईं में वर्तमान बस स्टैंड, नगर कालोनी पीलीभीत में भी अवैध रूप से धार्मिक स्थल होने की बात कही। विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि इन अवैध निर्माणों को तत्काल हटाया जाए और इसमें शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में संजीव कुमार, धमेंद्र कुमार, विजय, प्रदीप कुमार, धर्मवीर, जगदीश सक्सेना, श्रीपाल वर्मा, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed