फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Verification of text books not done even after order

Pilibhit News: आदेश के बाद भी नहीं किया पाठ्य पुस्तकों का सत्यापन

Tue, 06 Feb 2024 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 06 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Verification of text books not done even after order
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आईं पाठ्य पुस्तकों के सत्यापन के लिए हर ब्लॉकों में अधिकारियों को लगाया गया था। अमरिया, बरखेड़ा, बिलसंडा, बीसलपुर, ललौरीखेड़ा और मरौरी के अफसरों ने अभी तक अपनी सत्यापन रिपोर्ट नहीं दी है। अब फिर से रिपोर्ट देने के लिए बीएसए ने पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तकें व कार्य पुस्तिकाएं भेजी गईं थीं। इनका वितरण भी कर दिया गया था। इसके बाद पाठ्य पुस्तकों का सत्यापन किया जाना था। न्याय पंचायत स्तर पर अधिकारियों को लगाया गया था। सभी से 30 दिसंबर तक सत्यापन आख्या मांगी गई थी। तय समय पर अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी। फिर से रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। अब बीएसए ने अमरिया, बरखेड़ा, बिलसंडा, बीसलपुर, ललौरीखेड़ा और मरौरी ब्लॉक की न्याय पंचायतों में लगाए गए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


यहां की नहीं मिली रिपोर्ट
सरदार नगर, अमरिया, बांसखेड़ा, भोपतपुर, जोगीठेर, खजुरिया पचपेड़ा, भैसहा ग्वालपुर, नौगवां संतोष, नांद, मार, नगरिया तिलगिरी, अहिरपुर नगला, अमरा करोड़, परसिया, अमृता खास, रूपपुर कमालू, ललौरीखेड़ा, पौटा कलां, सरोरी, भमौरा, दहगला, हिम्मतनगर, भिलइया गांवखेड़ा, चांदूपुर, पिपरिया दुलई और शिवनगर न्याय पंचायतों से रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed