फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vehicles are being run in front of the responsible people after carrying more passengers than their capacity.

Pilibhit News: जिम्मेदारों के सामने ही क्षमता से अधिक यात्री बैठाने के बाद दौड़ाए जा रहे वाहन

Wed, 24 Apr 2024 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vehicles are being run in front of the responsible people after carrying more passengers than their capacity.
शहर के असम चौराहे के पास पूरनपुर मार्ग पर मैजिक में बैठती सवारियां । संवाद
लगातार हादसों के बाद भी नियमों का उड़ाया जा रहा मखौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी वाहन चालक और जिम्मेदार आमजन की सुरक्षा से बेपरवाह हैं। क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर फर्राटा भरते वाहन पुलिस और परिवहन विभाग को नजर नहीं आते। हाल यह है कि वाहन चालक असम चौकी पुलिस के सामने ही नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। सवारियों को पीछे लटकाकर वाहन दौड़ाए जा रहे है। इसके विपरीत चौराहे पर चौकी और यातायात पुलिस नियमों की अनदेखी के बावजूद आंखें मूंदे है।
असम चौराहे से बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया, जहानाबाद, बहेड़ी समेत अन्य स्थानों के वाहनों का संचालन किया जाता है। डग्गामार वाहन चालक असम चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर वाहनों को खड़ा कर मनमाने तरीके से सवारियों को बैठाते है। वाहन की क्षमता से दोगुने यात्री बैठाए जाते हैं। इसके बाद भी सवारियों को पीछे लटका लेते हैं, मगर चौराहे पर मौजूद जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:40 बजे चौकी के पास पड़ी कुर्सियों पर यूनियन के ठेकेदार बैठे थे। सवारियाें को एक साइड खड़ा कर टेंपो और मैजिक में बैठाया जा रहा था।
-
चालक के साथ तीन सवारी, पीछे की सीटों पर 12
दोपहर करीब 12:55 बजे बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर दो मैजिक व एक ऑटो खड़ा था। मैजिक चालक ने बीच की सीटों पर चार-चार सवारियां तो चालक सीट पर तीन सवारियों को बैठाया। पीछे की सीट पर भी पांच सवारियां बैठाई गईं। छोटे बच्चों को बीच में खड़ा किया गया। एक सवारी को पीछे लटकाकर वाहन चालका फर्राटा भरते हुए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
11 सवारियों को बैठाने के बाद भी नहीं गया चालक
दोपहर करीब 01:05 बजे पूरनपुर मार्ग पर एक ऑटो व आगे मैजिक खड़ी थी। ऑटो में सवारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन वह पीछे के डाले पर सवारियों को बैठाने की जुगत में जुटा था। मैजिक में करीब 11 सवारियां होने के बाद भी चालक गाड़ी लेकर नहीं गया। इस पर यूनियन ठेकेदार ने उसे डांटा तो चालक ने सवारियां कम होने का हवाला देकर अन्य सवारियों को उतार दिया। इस मैजिक चालक ने करीब 16 सवारियां बैठाईं।
------------
बैठक कर वाहनों को लेकर रणनीति तैयार की गई है। जल्द ही इन पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ

शहर के असम चौराहे के पास पूरनपुर मार्ग पर मैजिक में बैठती सवारियां । संवाद

शहर के असम चौराहे के पास पूरनपुर मार्ग पर मैजिक में बैठती सवारियां । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed