{"_id":"3c5087c3dd1a8bef04b85cf666e307ce","slug":"upset-father-scolding-two-sisters-drank-pesticide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से क्षुब्ध दो बहनों ने कीटनाशक पिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से क्षुब्ध दो बहनों ने कीटनाशक पिया
plibhit
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की डांट से क्षुब्ध होकर थाना गजरौला के गांव कल्यानपुर नौगवा निवासी 15 वर्षीय सुमन ने अपनी छोटी बहन 13 वर्षीय सुनीता के साथ घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बड़ी बहन सुमन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती सुनीता देवी ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपनी बड़ी बहन सुमन के साथ बैठकर बात कर रही थी। इसी बीच पिता बुद्धसेन घर आ गए। पिता ने पशुओं के पास पड़ा गोबर न उठाने पर दोनों बहनों को डांट दिया। डांटने के बाद पिता, माता और भाई वोट डालने के लिए चले गए। पिता के जाने के बाद नाराज बड़ी बहन सुमन ने घर में रखी कीटनाशक दवा उठा ली और पी ली। बहन के साथ उसने भी दवा गटक ली। जिससे बड़ी बहन की हालत बिगड़ गई। वह तड़फने लगी। शोर शराबा होने पर पास के लोग मौके पर पहुंचे और हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सूचना पर घर वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। किशोरियों के पिता बुद्धसेन ने बताया कि सुबह पुत्रियों ने गोबर नहीं उठाया था। वह खेत से घूमकर घर पहुंचे तो देखा पशुओं के पास गोबर पड़ा हुआ था। इस पर उन्होंने दोनों पुत्रियों को डांट दिया था। उधर, दोनों किशोरियों का उपचार करने वाले जिला अस्पताल के डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि सुमन ने काफी मात्रा में जहरीली दवा पी ली थी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि सुनीता की हालत ठीक है।
विज्ञापन