फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uproar in the district hospital after the death of the youth

युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा

Fri, 15 Apr 2022 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the district hospital after the death of the youth
पीलीभीत। जिला अस्पताल में हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर सीएमएस से शिकायत की। सीएमएस ने समिति गठित कर मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

खटीमा के वनगवां का रहने वाला जोगेंद्र सिंह बुधवार को न्यूरिया हुसैनपुर से पोलीगंज की तरफ साइकिल से जा रहा था। भुजिया मजार के पास टनकपुर की ओर से आ रही एक कार से उसे टक्कर लग गई। हादसे के बाद कार भी खाईं में जा गिरी। कार सवार अंकित सिंह, उनका पांच साल का बेटा पवित्र और दो अन्य लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

जख्मी जोगेंद्र को को न्यूरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूर्वाह्न ग्यारह बजे उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसका उपचार किया मगर अपराह्न पांच बजे तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। मृतक के भाई कुलवंत का आरोप है कि इलाज में लापरवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बरेली रेफर करने को कह रहे थे लेकिन डॉक्टरों ने अनसुना कर दिया। परिजन ने जमकर हंगामा काटा। सीएमएस के पास भी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। सीएमएस डॉ. वीके तिवारी ने बताया कि समिति गठित कर जांच शुरू करा दी है। उनका कहना है कि अगर आरोप सही पाया गया तो डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।

उठा सवाल......घायल था गंभीर तो रेफर क्यों नहीं किया - परिवार का आरोप है कि दुर्घटना में घायल होने वाले जोगेंद्र सिंह के इलाज में लापरवाही बरती गई। डॉक्टर इलाज के लिए गंभीर नहीं हुए। सीएमएस का कहना है कि डॉक्टरों के उपचार के बाद बाद मरीज सही था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। जांच में सारी बात सामने आ जाएगी। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। रिपोर्ट आने बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed