{"_id":"662307c1b6ce86a9e40d9466","slug":"uproar-at-vedkheda-polling-station-voting-was-disrupted-for-an-hour-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115021-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वेदखेड़ा मतदान केंद्र पर हंगामा, एक घंटा बाधित रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वेदखेड़ा मतदान केंद्र पर हंगामा, एक घंटा बाधित रहा मतदान
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव वेदखेड़ा में पुलिस के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण । संवाद
बीसलपुर (पीलीभीत)। वेदखेड़ा मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने पुलिस पर सपा अभिकर्ता और उसके पिता की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इससे मतदान बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे डीएम और एसपी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद मतदान शुरू कराया।
गांव वेदखेड़ा निवासी पार्वती देवी ने बताया कि उनका पुत्र राजेश गांव के ही प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सपा का मतदान अभिकर्ता था। राजेश, उसके पिता सोहनलाल और भाई विमलेश कुमार जानकारी के अभाव में मोबाइल फोन साथ लेकर वोट डालने चले गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मोबाइल फोन लेकर अंदर जाने से रोका तो उन्होंने कहा कि अगर मोबाइल अंदर ले जाने पर पाबंदी है तो यह बात मतदान केंद्र के बाहर लिखवाई जानी चाहिए थी।
आरोप है कि इस पर सुरक्षा बलों के जवानों ने तीनों की डंडे से पिटाई कर दी। राजेश से उनका अभिकर्ता वाला थैला भी छीन लिया। इस पर ग्रामीणों ने मतदान केंद्र पर हंगामा कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। ग्रामीणों ने इस घटना के विरोध में मतदान केंद्र के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अशोक पाल ने राजेश और सोहनलाल को हिरासत में लेकर कोतवाली में बिठा लिया।
विज्ञापन
बाद में डीएम संजय कुमार, एसपी अविनाश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई। इस बाबत कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि जांच में गलती मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने वाले ग्रामीणों की पाई गई है। सुरक्षा बलों के जवानों ने केवल मोबाइल फोन अंदर न ले जाने को कहा था। मारपीट का आरोप गलत है।