{"_id":"56ae57e4411bbdf5120ddcd97b9e1979","slug":"up-board-examination-5527-candidate-absent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा में 5527 परीक्षार्थी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा में 5527 परीक्षार्थी गैरहाजिर
पीलीभीत।
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सोमवार को सचल दल के हाथ एक भी नकलची नहीं लग सका। प्रथम पाली में 37046 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 5527 परीक्षा गैरहाजिर रहे।
जिले के 86 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान, कृषि भौतिकी व समाज शास्त्र की हुई। जिसमें पंजीकृत 42573 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 37046 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि 5527 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
डीआईओएस समेत सचल दल टीमों ने परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर परीक्षा का जायजा लिया, लेकिन दोनों पालियों में कोई भी नकलची हाथ नहीं लग सका। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि सोमवार को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
परीक्षाकेंद्र में पूरे टाइम जमे रहे डीआईओएस
सर्वोदय इंटर कॉलेज कल्यानपुर में धनउगाही कर नकल कराने की शिकायत के बाद डीआईओएस जेके वर्मा ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा संपन्न कराई। पूरी परीक्षा के दौरान डीआईओएस परीक्षाकेंद्र में जमे रहे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षाकेंद्र में नकल कराने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद परीक्षा निगरानी में कराई गई।
सचल दल का वाहन कीचड़ में फंसा
सचल दल प्रभारी श्यामा कुमार के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को किश्वरजहां उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा का जायजा लिया। जिसके बाद टीम चंदिया हजारा स्थित परीक्षा केंद्र जाने को रवाना हुई लेकिन परीक्षा केंद्र में पहुंचने से पूर्व ही भारी बारिश के चलते वाहन कीचड़ में फंस गया। बाद में ट्रैक्टर की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया।