फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   UP Board: Capacity of 400 examinees, examination center made of 1022

यूपी बोर्ड : क्षमता 400 परीक्षार्थियों की, परीक्षा केंद्र बनाया 1022 का

Fri, 16 Dec 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Capacity of 400 examinees, examination center made of 1022
प्रस्तावित 84 केंद्रों में से 35 पर आपत्ति दाखिल, बैठक में होगा नियमानुसार निस्तारण
विज्ञापन

इस बार 11 नए परीक्षा केंद्र और पांच हजार से अधिक संख्या परीक्षार्थियों की बढ़ी
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा- 2023 को लेकर की जा रही तैयारियों के बीच प्रस्तावित केंद्रों के व्यवस्थापकों ने कई तरह की आपत्तियां दाखिल की हैं। एक केंद्र पर 400 परीक्षार्थियों के बैठने की क्षमता है, लेकिन 1022 आवंटित कर दिए गए हैं। इसके अलावा कई कॉलेजों ने प्रस्तावित केंद्रों की दूरी अधिक बताकर नजदीक केंद्र बनाने को कहा है। अफसरों का कहना है कि नियमानुसार प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से वर्ष-2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जनपद में 84 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रस्तावित केंद्र आवंटन की सूची भी जारी कर दी गई है। केंद्रों के अवलोकन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी की ओर से जनपद के सभी स्कूलों को गाइड लाइन भेज दी गई है। इसके साथ ही 14 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों को लेकर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई थीं। इसके बाद करीब 35 आपत्तियां डीआईओएस कार्यालय और ई-मेल के जरिये दर्ज कराई गईं। इसमें करीब दस आपत्तियां ऐसी हैं जहां बैठने की क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित कर दिए गए हैं। इसके अलावा दूरी और व्यवस्थाओं को लेकर भी आपत्तियां दाखिल की गईं हैं।
विज्ञापन


यह आईं आपत्तियां
शहर के एनएन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता 400 है, लेकिन यहां 1022 परीक्षार्थी आवंटित कर दिए गए हैं। ऐसे में अव्यवस्थाओं का हवाला देते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई है। अमरिया क्षेत्र के जीएम इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता 335 है, लेकिन 551 परीक्षार्थी आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 11 केंद्र और 5907 परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी
जिले में इस बार परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। पिछले साल जिले में कुल 73 परीक्षा केंद्र थे, लेकिन इस बार संख्या बढ़कर 84 हो गई। ऐसी ही पिछले बार जिले में 40168 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे, लेकिन इस बार संख्या बढ़कर 46075 पहुंच गई है। इस बार 5907 परीक्षार्थी बढ़ गए हैं।


बोर्ड की परीक्षा के लिए जनपद में 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अवलोकन के बाद आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। निस्तारण के लिए नियमानुसार प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
- गिरजेश कुमार चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed