{"_id":"585810894f1c1b6755e39336","slug":"unlike-standard-heart-charges-on-weighing-rebuked","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक विपरीत तौल पर केंद्र प्रभारियों को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक विपरीत तौल पर केंद्र प्रभारियों को फटकारा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल के अधिकारियों ने सोमवार को दो क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें मानक के विपरीत तौले जा रहे गन्ने को देख केंद्र प्रभारियों की फटकार लगाई गई। इसके अलावा मानक के आधार पर तौल करने के निर्देश दिए। मिल अधिकारियों ने गांव सुहेला और बैरा के क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें पता चला कि सुहेला पर 16 हजार और बैरा पर 13 हजार क्विंटल गन्ना खरीदा जा चुका है। इस पर गन्ना खरीद संबंधी अभिलेख चेेक किए। यह भी पता लगा कि केंद्र प्रभारी मानक के विपरीत जड़, अगौला और मिट्टी लगा हुआ गन्ना खरीद रहे थे। इस पर अधिकारियों ने क्रय केंद्र प्रभारी लाल बहादुर व राजेश कुमार की फटकार लगाई। मानक के विपरीत खरीदे जा रहे गन्ने पर रोक लगाई। निरीक्षण में जीएम नरेंद्र राय, सीसीओ सेवकराम सिंह और गन्नाधिकारी नीरज शुक्ला शामिल थे।
विज्ञापन