फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Unlike standard Bifre My main cane cane Advisory

मानक के विपरीत गन्ना देख बिफरे मुख्य गन्ना सलाहाकार

Mon, 09 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 09 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ से आए किसान सहकारी चीनी मिल संघ (फेडरेशन) के मुख्य गन्ना विकास सलाहकार ने सोमवार को चीनी मिल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। मिल गेट स्थित क्रय केंद्र पर मानक विपरीत गन्ना देख बिफर गए और उसको लौटा दिया। मुख्य गन्ना विकास सलाहकार डॉ.आरसी पाठक ने निरीक्षण की शुरुआत केनयार्ड, कारखाना, प्रयोगशाला, चीनी गोदाम से की। इसके बाद वह चूना भट्टी, बैगार परिसर में पहुंचे। प्रशासनिक कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों को भी चेक किया। मौजूदा कर्मचारियों व अधिकारियों से कार्यों से संबंधित जानकारी की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जीएम नरेंद्र राय ने बताया कि अब तक 11.25 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। 89 हजार क्विंटल चीनी बन चुकी है। 16 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान हो चुका है। दैनिक रिकवरी 8.80 प्रतिशत व औसत रिकवरी 8.74 प्रतिशत है। मिल  गेट स्थित बैलगाड़ी क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान एक बैलगाड़ी पर जड़, अगौला और मिट्टी युक्त गन्ना भरा हुआ मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए गन्ना वापस कर दिया। किसानों ने 16 दिसंबर के बाद खरीदे गए गन्ने का भुगतान कराने की मांग की। इसके बाद दोपहर में अतिथि गृह में मिल अफसरों संग समीक्षा बैठक की। जिसमें जीएम के अलावा चीफ इंजीनियर योगेश गुप्ता, चीफ एकाउंटेंट राकेश खंडेलवाल, सीसीओ सेवकराम सिंह, गन्नाधिकारी नीरज शुक्ला और कंप्यूटर खंड प्रभारी जीसी लखेरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed