फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   University Examination

15 से होगी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

Sun, 20 Jun 2021 05:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
University Examination
पीलीभीत। शासन के निर्देश पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक कक्षाओं की परीक्षा को लेकर समयसारणी जारी कर दी गई। यह परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होकर सात अगस्त तक चलेगी। परीक्षा का समय डेढ़ घंटा रहेगा।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा जनपद में उपाधि महाविद्यालय, रामलुभाई साहनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पुष्प इंस्टीट्यूट, जेएमबी इंस्टीट्यूट समेत 25 महाविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए रुहेखखंड विश्वविद्यालीय परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इधर कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद शासन स्तर से स्नातक और परास्नातक परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शासन के निर्देशानुसार शनिवार को स्नातक और परास्नातक मुख्य परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंग्रेज सिंह ने बताया कि स्नातक की परीक्षाएं 15 जुलाई से सात जुलाई तक होगी। स्नातक की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक तथा दूसरी पाली शाम तीन बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। पहली पाली में स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष की, जबकि द्वितीय पाली में स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि परास्नातक यानी एमए, एमएससी, एमकाम द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक होगी। प्राचार्य ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्नातक में मात्र द्वितीय और तृतीय वर्ष तथा परास्नातक में द्वितीय वर्ष की परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई है। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षाएं संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed