{"_id":"d742e19a37bafc225115cfdd3db69594","slug":"university-annual-examinations-starting-today-all-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि वार्षिक परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि वार्षिक परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी
पीलीभीत
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार से विश्वविद्यालयीय परीक्षा शुरू हो जाएंगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेयी ने बताया कि मंगलवार से शुरू होने वाली विश्वविद्यालयीय परीक्षाओं में सभी कक्षाओं के 3400 परीक्षार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्राध्यापक डॉ. सुशील कुमार को परीक्षा प्रभारी बनाया गया है। प्राचार्य ही केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका निभाएंगे। परीक्षाएं प्रतिदिन तीन पालियों में होंगी। आंतरिक सचल दल गठित कर दिए गए हैं, जो परीक्षा केंद्र द्वार पर सभी परीक्षार्थियों की तलाशी लेंगे और जरूरत पड़ने पर परीक्षा कक्षों के भीतर भी संदिग्ध परीक्षार्थियों की तलाशी लेंगे। दोनों केंद्रों के द्वारों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।