फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Unitedness is needed to make odf successful

खुले में शौच से मुक्ति के लिए एकजुटता जरूरी

Sat, 13 Jan 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत Updated Sat, 13 Jan 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
Unitedness is needed to make odf successful
खुले में शौच - फोटो : AFP
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिला ग्राम्य विकास संस्थान में चल रही स्वच्छाग्रहियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हो गया। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि अगर सीएलटीएस की सभी टीमें एकजुटता से काम करें तो 31 मार्च तक आसानी से जिला ओडीएफ हो सकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को ओडीएफ कर चुकें मुहिम से जुड़े जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, अधिकारी और स्वच्छाग्रहियों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वच्छाग्राहियों ने फरवरी तक अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले ग्रामों को ओडीएफ कराने की बात कही। जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि समुदाय को प्रभावित करने के लिए झिझक को दूर करते हुए सकारात्मक सोच के साथ काम करना होगा, तभी मार्च का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। विश्व बैंक के सलाहकार संजय शुक्ला ने कहा कि आत्मविश्वास से ही कुछ नया करने की शक्ति आती है। जिला प्रेरक पीयूष कुमार ने कहा कि निगरानी समितियों के सहयोग से सभी को निरंतर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

पीलीभीत। ओडीएफ को लेकर पंचायत राज विभाग दिन रात एक किए हुए है। ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) की स्थिति को लेकर शनिवार को डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने विकास भवन कार्यालय में सीएलटीएस टीम को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाए जाने के लिए लोगों में जागरूकता लाएं। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को भी सख्त निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed