फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Union minister's housing tools blow from highways

हाईवोल्टेज से केंद्रीय मंत्री के आवास के उपकरण फुंके

Sun, 29 Oct 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Sun, 29 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Union minister's housing tools blow from highways
hightension line - फोटो : amar ujala
रविवार रात केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को ठहरना था यहां
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के अस्थाई आवास शंकर साल्वेंट में हाईवोल्टेज दौड़ गया। जिससे आवास में प्रयोग किए जा रहे विद्युत उपकरण फुंक गए। रविवार दोपहर में हादसा हुआ जबकि रात केंद्रीय मंत्री को आवास में आकर ठहरना भी था। हादसा उस वक्त हुआ जब आवास के पास में ही बनी रेता बजरी की दुकान पर एक ट्रक रेता उतारकर बैक हो रहा था। ट्रक के पोल से टकरा जाने पर एक तार टूटकर हाईटेंशन लाइन पर गिर गया, जिससे करंट डबल हो गया। सूचना पर पहुंचे विद्युतकर्मियों ने आननफानन में तार ठीक किए। तब तक अस्थाई आवास में काम करने वालों में हड़कंप मचा रहा।  

बीसलपुर रोड पर स्थित शंकर साल्वेंट केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के अस्थाई आवास के तौर पर पहचाना जाता है। संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आने पर वह इसी में ठहरती हैं। रविवार रात को भी वह आकर आवास में ठहरने वाली थीं। इससे चंद घंटे पहले एक हादसा घटित हो गया। दोपहर को पास ही में स्थित एक सीमेंट की दुकान पर ट्रक माल उतारकर बैक हो रहा था। दुकान के पास खुले में रखे ट्रांसफार्मर के पास के लगे पोल से ट्रक टकरा गया। इस बीच एक बिजली का तार टूटकर हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इसके बाद शंकर साल्वेंट में हाईवोल्टेज दौड़ गया। इससे उस समय प्रयोग में लिए जा रहे पंखे, बल्ब कई विद्युत उपकरण फुंक गए। पंखे से चिंगारी निकलते देख हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में तार को जोड़कर चली गई। इधर रात में केंद्रीय मंत्री के ठहरने को लेकर खराब हुए उपकरणों को सुधरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed