{"_id":"677150372971c267a00b48dd","slug":"uncontrolled-truck-entered-hardoi-branch-canal-in-pilibhit-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: पीलीभीत में अचानक अनियंत्रित हुआ ट्रक... नहर में जा घुसा, ग्रामीणों ने चालक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पीलीभीत में अचानक अनियंत्रित हुआ ट्रक... नहर में जा घुसा, ग्रामीणों ने चालक को बचाया
Sun, 29 Dec 2024 07:06 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Dec 2024 07:06 PM IST
सार
Pilibhit News: माधोटांडा क्षेत्र में रविवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर हरदोई ब्रांच नहर में घुस गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने ट्रक चालक को बमुश्किल नहर से बाहर निकाल कर आया।
विज्ञापन
नहर में ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर हरदोई ब्रांच नहर में घुस गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए। जैसे-तैसे चालक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
ट्रक माधोटांडा-खटीमा मार्ग से होकर उत्तराखंड की ओर जा रहा था। डगा पुल के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया। पुल के निकट पटरी को पारकर ट्रक नहर में जा गिरा। लोगों ने शोर शराबा किया तो भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से चालक को नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
हादसे में नहर के कुछ हिस्से की रेलिंग भी टूट गई। ट्रक का भी आगे का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गया। झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई। सूचना पर माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक मालिक भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन