फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ultrasound center running illegally sealed, report filed

Pilibhit News: अवैध रूप से चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 Jul 2023 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 07 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound center running illegally sealed, report filed
बीसलपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने शुक्रवार शाम बारह पत्थर चौराहे के पास अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। सेंटर संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक शर्मा के संज्ञान में आया कि नगर के बारह पत्थर चौराहे के पास जौहरी अल्ट्रासाउंड सेंटर काफी समय से अवैध रूप से चल रहा है। प्रतिबंध के बावजूद सेंटर पर लिंग परीक्षण किया जाता है। सीएमओ के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. लेखराज गंगवार ने शुक्रवार शाम सेंटर पर छापा मारा।
विज्ञापन

उन्होंने सेंटर संचालक से जरूरी कागजात मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा सका। इस प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने सेंटर सील कर दिया। बाद में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक गुरदेव सिंह ने बताया कि डॉ. लेखराज गंगवार की तहरीर पर धोखाधड़ी, जालसाजी और अवैध रूप से गर्भस्थ शिशु के लिंग का परीक्षण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में सेंटर संचालक संकल्प जौहरी को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed