फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Need to take revenge against the government which is against education, constitution and democracy: Shyam Lal

शिक्षा, संविधान, लोकतंत्र विरोधी सरकार से बदला लेने की जरूरत : श्यामलाल

Thu, 24 Sep 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 24 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Need to take revenge against the government which is against education, constitution and democracy: Shyam Lal
पूरनपुर में पीडीए की पंचायत और जन संवाद को संबोधित करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल -सं
पूरनपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि शिक्षा, संविधान, लोकतंत्र विरोधी इस सरकार से बदला लेने की जरूरत है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में 26 हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया। प्रदेश सरकार के साढ़े नौ साल और केंद्र सरकार के 13 साल बीत गए, लेकिन समस्याएं जस की तस हैं।
विज्ञापन


नगर के एक बरातघर में बुधवार को पीडीए की पंचायत और जन संवाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर स्कूल खोले जाएंगे। भाजपा ने 15 लाख रुपये लोगों के खाते में देने का वादा किया था। लोगों के खातों में 15 पैसे भी नहीं आए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संविधान, लोकतंत्र विरोधी सरकार से अब बदला लेने का समय आ गया है। प्रदेश महासचिव अताउर रहमान न कहा कि मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता अब बदलाव चाहती है। पंचायत में राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूलबाबू, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विधायक अरशद खां, रोशन लाल वर्मा, कौशल वाजपेई, युसुफ कादरी आदि ने भी विचार रखे। संचालन सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय यादव ने किया और अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने की।
विज्ञापन


-------------

दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन

पीडीए की पंचायत और जन संवाद में टिकट के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया। कई नेता समर्थकों की भीड़ के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। संबोधन पर उनके पक्ष में नारेबाजी की। अंत में टिकट किसी को मिले, उसे चुनाव लड़ाने की घोषणा की गई। अधिकांश दावेदारों के साथ कार्यक्रम में पहुंची भीड़ खिसक गई। वहीं, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा कार्यक्रम में नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed