फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ujjwal tops in 10th and Akarsh tops in 12th

Pilibhit News: 10वीं में उज्ज्वल और 12वीं में आकर्ष अव्वल

Tue, 14 May 2024 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Ujjwal tops in 10th and Akarsh tops in 12th
पीलीभीत। सीबीएसई का सोमवार को परिणाम जारी हुआ। इसमें 10वीं में लिटिल एंजिल्स स्कूल के उज्ज्वल शर्मा और 12वीं में बेनहर पब्लिक स्कूल के आकर्ष अग्रवाल ने सबसे अधिक अंक हासिल किए। 10वीं के अव्वल बच्चों की सूची में 17 और 12वीं की सूची में 19 मेधावी शामिल रहे।
विज्ञापन

10वीं कक्षा में जिले से 2167 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 2146 परीक्षार्थियों ने सात केंद्रों पर परीक्षा दी थी। इसमें 21 अनुपस्थित रहे। सोमवार को परिणाम जारी हुआ, जिसमें लिटिल एंजिल्स के उज्ज्वल शर्मा 99 प्रतिशत अंक लाकर जिले में सबसे आगे रहे, जबकि दूसरे नंबर पर इसी स्कूल के विवेक अनंत और जवाहर नवोदय विद्यालय बीसलपुर के अथर्व त्रिपाठी 98.60 प्रतिशत अंक लेकर रहे, जबकि बेनहर पब्लिक स्कूल के अनर्व उपाध्याय 97.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार 12वीं की परीक्षा में कुल 1708 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 1640 ने परीक्षा दी थी। परिणाम की बात करें तो बेनहर पब्लिक स्कूल के आकर्ष अग्रवाल 98.80 प्रतिशत अंक के साथ जिले में सबसे आगे रहे। दूसरे और तीसरे स्थान पर भी इसी स्कूल की छात्रा कलिका अग्रवाल 98.40 प्रतिशत और अनिरुद्ध शर्मा 98 प्रतिशत अंक लेकर रहीं। परिणाम जारी होने के बाद बच्चों में काफी खुशी देखी गई। नंबर जानने के लिए बच्चे स्कूलों की ओर रुख करते दिखे। परिणाम जानने के बाद मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
शहर के स्कूलों का रहा दबदबा
जनपद में शहर के अलावा पूरनपुर, बीसलपुर समेत कुल 22 स्कूल है। 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की बात करें तो 10वीं के अव्वल रहे बच्चों की सूची में शामिल 17 मेधावियों में सिर्फ दो बच्चे बीसलपुर क्षेत्र के स्कूलों के शामिल रहे। यहीं स्थिति 12वीं के परिणाम में भी रही। अव्वल रहे बच्चों की सूची में शामिल 19 मेधावियों में महज एक बच्चा पूरनपुर क्षेत्र के स्कूल का शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed