फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ugh! April is already hotter than last year, with scorching winds.

Pilibhit News: उफ! अप्रैल में ही पिछले साल से ज्यादा गर्मी, झुलसा रहे हवा के थपेड़े

Mon, 27 Apr 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ugh! April is already hotter than last year, with scorching winds.
चिलचिलाती धूप में मुंह को दुपट्टे से ढक्कर जातीं युवतियां। संवाद
40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, वर्ष 2025 के मुकाबले 26 अप्रैल को दो डिग्री रहा अधिक, पिछले दस दिनों में चार डिग्री तक चढ़ा पारा, शहर में पेयजल इंतजाम भी अधूरे
विज्ञापन


पीलीभीत। वर्ष-2025 के मुकाबले तराई में इस बार अप्रैल माह में गर्मी ज्यादा सता रही है। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े झुलसा रहे हैं। इसका असर भी लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। रविवार को जिले का तापमान 40.1 डिग्री पहुंच गया है। 26 अप्रैल 2025 की तुलना में यह दो डिग्री अधिक है। वहीं, पिछले 10 दिनों में जिले का अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री बढ़ा है। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। भीषण गर्मी ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। डिहाईड्रेशन (पानी की कमी), चक्कर-बेहोशी, पेट खराब आदि समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन




रविवार सुबह 6:30 बजे से ही मौसम के तेवर तल्ख होने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का असर भी बढ़ता गया। सुबह 10 बजे भीषण गर्मी लोगों को सताने लगी। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.2 रिकार्ड किया गया। शनिवार व शुक्रवार को भी तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहा था। जिले में लू का अलर्ट भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से बचाव एडवाइजरी भी जारी की गई है। बढ़ते तापमान व गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय गौहनिया चौराहा, माधोटांडा व स्टेडियम मार्ग पर आवजाही कम दिखी। तेज धूप व गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए बुजुर्ग व युवतियां मुंह पर कपड़ा बांधकर घर से निकली।



शहर में घूम रहे वॉटर कूलर रिक्शे, पालिका के स्थाई फ्रीजर खराब



नगर पालिका की ओर से ई-रिक्शा पर वॉटर कूलर रखकर चलता-फिरता प्याऊ का इंतजाम तो किया गया, लेकिन लोगों को ठंडा पानी मुहैया कराने को लगाए गए वॉटर कूलर खराब पड़े हैं। शहर के गौहनियां चौराहे पर रविवार को एक बुजुर्ग खराब वॉटर कूलर से पानी लेने का प्रयास करता दिखा। शहर में जामा मस्जिद, नींबू गली आदि स्थानों पर लगे वॉटर कूलर खराब पड़े हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद

दो वर्षों में तापमान में उतार-चढ़ाव





अप्रैल-2025 अधिकतम न्यूनतम
21 अप्रैल 35.8 23.4
22 अप्रैल 38.7 24.7

23 अप्रैल 39.8 23.8
24 अप्रैल 39.8 23.8

25 अप्रैल 38.9 22.7
26 अप्रैल 38.5 22
-----
अप्रैल-2026 अधिकतम न्यूनतम
20 अप्रैल 38.01 21.7

21 अप्रैल 38.09 22.1
22 अप्रैल 39.3 22.4

23 अप्रैल 39.8 22.9
24 अप्रैल 40.2 23.1

25 अप्रैल 40.4 23.4

26 अप्रैल 40.1 23.2



---

एसी की हवा में चिकित्सक, मरीजों के लिए ओआरएस भी नही



फोटो:



पीलीभीत। जिले में लू का अलर्ट जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सालयों में आइस पैक, ओआरएस घोल, मरीजों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था, कूलर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, मगर विभागीय निर्देश सिर्फ कागजों में ही चकाचक दिख रहे हैं।



रविवार को शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जोशीटोला चिकित्सक एसी कमरे में मरीजों की ओपीडी कर रहे थे। पीएचसी में डिहाइड्रेशन के मरीजों के लिए आइसपैक तक की व्यवस्था नहीं थी। पुराना अस्पताल पीएचसी पर भी ओआरएस घोल, शीतल पेयजल आदि की व्यवस्था नहीं थी। कूलर भी नजर नहीं आए।

--
लू से बचाव के लिए क्या करें

राजाना पिएं 3 से 4 लीटर पानी : रमाकांत सागर
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने लोगों को सलाह देते हुए बताया कि डिहाइड्रेशन से बचने के लिए रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पिएं। सुपाच्य भोजन करें, घी-तेल से परहेज रखे। धूप में मुंह पर सूती कपड़ा बांधकर घर से ही निकले। अनावश्यक धूप में निकलने से बचें। किसी व्यक्ति को धूप में चक्कर, डिहाइड्रेशन पर पेड़ की छांव में लाए। सर पर गीला कपड़ा रखे व करीब के चिकित्सालय में संपर्क करें।

--------------------
कई घंटे गुल रही 10 मोहल्लों की बिजली, उपभोक्ता रहे बेचैन



पीलीभीत। शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति रविवार को एक से दो घंटे तक बाधित रही। इससे उपभोक्ता बेचैन रहे।



गर्मी की तपिश के साथ ही बिजली फॉल्ट और कटौती का खेल शुरू हो गया है। रविवार को शहर के रामस्वरूप पार्क पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में फेस की समस्या ने लोगों को खूब परेशान किया। बनकटी रोड स्थित रामबिहार कॉलोनी में बिजली फॉल्ट होने से यहां की आपूर्ति करीब दो घंटे प्रभावित रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला राजीव कॉलोनी में भी तकनीकी समस्या के चलते करीब दो घंटों तक उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल सकी। वहीं शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, कुंवरगढ़, तुलाराम, साहूकारा, एकता नगर, बल्लभ नगर, अशरफ खां, केजीएन, साईं मंदिर के आस-पास, सुरभि कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को घंटों जूझना पड़ा। उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद भी अफसर उनकी समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। संवाद

चिलचिलाती धूप में मुंह को दुपट्टे से ढक्कर जातीं युवतियां। संवाद

चिलचिलाती धूप में मुंह को दुपट्टे से ढक्कर जातीं युवतियां। संवाद

चिलचिलाती धूप में मुंह को दुपट्टे से ढक्कर जातीं युवतियां। संवाद

चिलचिलाती धूप में मुंह को दुपट्टे से ढक्कर जातीं युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed