{"_id":"589ca9344f1c1b865237b425","slug":"udndasta-team-arrived-at-the-meeting-without-permission-stirring","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर परमीशन सभा में उडनदस्ता टीम पहुंची, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर परमीशन सभा में उडनदस्ता टीम पहुंची, हड़कंप
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर परमीशन नगर के दो स्थानों पर सपा समर्थक सभा कर रहे थे। इसमें उड़नदस्ता के पहुंचने से हड़कंप मच गया। वीडियोग्राफी शुरू होते ही सभा में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। समर्थक कुर्सियां, साउंड सिस्टम आदि लेकर भाग गए। इस दल ने एक स्थान से सपा के 64 झंडे, दूसरे स्थान से शामियाना आदि कब्जे में लिया। पुलिस ने उड़नदस्ता दल के प्रभारी की ओर से सभा करा रहे चार लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता की रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार की शाम मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) और मोहल्ला ढका में सपा प्रत्याशी की सभाएं बगैर परमीशन के होने की सूचना पर उड़नदस्ता दल ने छापा मारकर वीडियोग्राफी शुरू करा दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। कार्यकर्ता कुर्सियां, साउंड सिस्टम आदि लेकर भाग खड़े हुए। मोहल्ला ढका में टीम ने सपा प्रत्याशी के 64 झंडे सुतली में बंधे हुए, दो बड़े बैनर और मोहल्ला साहूकारा से शामियाना बरामद कर कब्जे में लिया। उड़नदस्ता प्रभारी रामलखन ने बताया कि मोहल्ला ढका में सादिक और साहूकारा में अलीशेर के खाली प्लाट में मुन्ने मियां सभा करा रहे थे। पुलिस ने उड़नदस्ता प्रभारी की ओर से सादिक, अलीशेर, मुन्ने मियां, मुविश शाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
चुनाव आचार संहिता में फंसा रोजगार सेवक
पूरनपुर। चुनाव प्रचार में एक प्रत्याशी के होर्डिंग में अपना फोटो लगवाकर, प्रत्याशी का माला पहनाकर स्वागत करने में एक रोजगार सेवक फंस गया है। रोजगार सेवक के फोटो व्हाट्एसएप ग्रुपों पर चर्चा का विषय है। संविदा कर्मचारी होने को लेकर अफसर भी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि रोजगार सेवक द्वारा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला प्रकाश में आया है। रोजगार सेवक संविदा कर्मचारी है। उसके खिलाफ ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव कर कार्रवाई की जा सकती है। अफसरों का निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।