{"_id":"65c9b83826c59f233201cba3","slug":"two-youths-fell-into-the-canal-one-died-due-to-drowning-in-pilibhit-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रेलिंग से टकराई बाइक, दोनों सवार नहर में गिरे, एक की मौत, साथी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रेलिंग से टकराई बाइक, दोनों सवार नहर में गिरे, एक की मौत, साथी की हालत गंभीर
Mon, 12 Feb 2024 11:50 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:50 AM IST
सार
पीलीभीत के गजरौला इलाके में तेरह मील के पास रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहर की रेलिंग से टकराने के बाद बाइक सवार दो युवक नहर में जा गिरे। इनमें से एक युवक की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
नहर किनारे खड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के गजरौला इलाके में तेरह मील के पास नहर की रेलिंग से बाइक टकराने से उस पर सवार दो युवक नहर में जा गिरे। डूबने से अवनीश नाम के युवक की मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव नहर से बरामद किया गया। साथी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
कोतवाली बीसलपुर के गांव परसिया निवासी अवनीश (26) और थाना अमरिया के दीनारपुर निवासी सुमित (25) रविवार की सुबह घुघंचाई की ओर से बाइक से घर लौट रहे थे। वह दोनों जेसीबी चलाते थे। इसी दौरान गजरौला इलाके में तेरह मील के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर की रेलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन
'मकान में हो रहा गलत काम': इस सूचना पर रात में पुलिस ने मारा छापा, युवती के साथ पकड़े गए तीन युवक
विज्ञापन
दोनों युवक उछलकर नहर में जा गिरे। आसपास काम कर रहे लोगों ने जैसे-तैसे सुमित को तो निकाल लिया, लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण अवनीश की डूबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर गजरौला पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से अवनीश की तलाश शुरू कराई गई। करीब एक घंटे के बाद युवक का शव नहर से निकाला जा सका।
गजरौला पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल साथी सुमित को उपचार के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।