'मकान में हो रहा गलत काम': इस सूचना पर रात में पुलिस ने मारा छापा, युवती के साथ पकड़े गए तीन युवक
बरेली के नवाबगंज में शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में गलत काम हो रहा है। इस पर पुलिस ने मकान में छापा मारा तो खलबली मच गई। मकान में एक युवती के साथ तीन युवक पकड़े गए। एक अन्य युवक छत से कूदकर भाग गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज में एक मकान में युवती के साथ तीन लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जबकि एक युवक छत से कूदकर फरार हो गया। बताया गया कि ये लोग आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने तीनों युवकों और युवती को लेकर कोतवाली आई। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
नवाबगंज के विजौरिया मार्ग पर एक व्यापारी के मकान को एक महीने पहले दंपती ने किराये पर लिया था। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि दो महिलाएं और चार युवक रंगरेलियां मना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मकान में छापा मारा। पुलिस ने किराये पर रहने वाली महिला के पति समेत तीन युवकों और युवती को हिरासत में ले लिया, जबकि एक युवक पुलिस को चकमा देकर छत से कूद कर फरार हो गया।
युवती बोली- रिश्तेदारी में आई हूं
पुलिस ने युवती से पूछताछ में बताया कि वह जनपद शाहजहांपुर की रहने वाली है। नवाबगंज में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। पुलिस ने उसके माता-पिता बुलाकर युवती को उनके सुपर्द कर दिया है, जबकि तीनों अरोपियों से पूछताछ कर रही है। अभी इस मामले में मकान स्वामी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि युवती तीन दिन से इसी मकान में रुकी हुई है। मोहल्ले के लोगों ने मकान मालिक को गलत काम होने की सूचना दी थी।
कोतवाल श्रवण कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूचना पर एक मकान से तीन युवकों और एक युवती को पकड़ा। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। युवती को उसके माता-पिता के सुपर्द कर दिया गया है। प्रथम जांच में पता चला है कि किरायेदार के घर पर युवती मेहमानी में आई थी। जांच के आगे की कार्रवाई की जाएगी।