{"_id":"66f1da5b664dfb2b8d0de9a4","slug":"two-youths-caught-running-away-after-stealing-purse-in-roadways-bus-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122934-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रोडवेज बस में पर्स चोरी कर भाग रहे दो युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रोडवेज बस में पर्स चोरी कर भाग रहे दो युवकों को पकड़ा
विज्ञापन
जहानाबाद। रोडवेज बस में सफर के दौरान पर्स चोरी कर भाग रहे दो युवकों को पीड़ित यात्री ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। पर्स बरामद करने के बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
नबावगंज क्षेत्र के ग्राम लाबाखेड़ा निवासी राकेश कुमार ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह रोडवेज बस से पीलीभीत से शाही जा रहा था। रास्ते में खमरिया पुल पर बस रुकी और दो यात्री रिजवान व सुमित गौण उतर गए। युवक क्षेत्र के ही थे। इस बीच उसे पर्स चोरी होने का शक हुआ। इस पर वह बस से उतरा और युवकों का पीछा करने लगा।
शोर-शराबे पर लोग एकत्र हो गए। तलाशी लेने पर युवकों के पास से पर्स बरामद हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 दोनों आरोपियों को थाने ले आई। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।