फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two young men died in separate accidents in Pilibhit

Pilibhit News: रात में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल

Thu, 08 Jan 2026 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Jan 2026 06:02 PM IST
सार

पीलीभीत के कोतवाली और गजरौला थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे हुए। हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। 

विज्ञापन
Two young men died in separate accidents in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में बुधवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बरखेड़ा थाना के गांव बस्थना निवासी गोकरनदास और माधोटांडा के गांव जमुनिया निवासी गुलाब सिंह की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया। 

विज्ञापन


पहला हादसा बुधवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र में चंदोई मार्ग पर हुआ। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बस्थना निवासी गोकरन दास (35) पुत्र होरीलाल गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से दहगला जा रहे थे। इसी दौरान चंदोई मार्ग पर अचानक उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में गोकरन दास गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक विवाहित था। उसका 12 वर्षीय पुत्र भी है।
विज्ञापन


गजरौला क्षेत्र में हुआ दूसरा हादसा 
दूसरा हादसा गजरौला क्षेत्र की रिछौला चौकी के पास हुआ। पीलीभीत की ओर से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गुलाब सिंह (30) पुत्र पूरनलाल निवासी जमुनिया थाना माधोटांडा और जसपाल (28) पुत्र हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल आते समय गुलाब सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामलों में तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed