{"_id":"64fcb6135eb9be0fb60f9179","slug":"two-wards-created-in-the-district-hospital-for-the-treatment-of-dengue-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-3946-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डेंगू के उपचार के लिए जिला अस्पताल में बनाए गए दो वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डेंगू के उपचार के लिए जिला अस्पताल में बनाए गए दो वार्ड
Sat, 09 Sep 2023 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में डेंगू के उपचार के लिए दो वार्ड बनाए गए हैं। इनमें बुखार और मलेरिया के रोगियों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।
जिले में करीब दो महीने से डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार का प्रकोप है। जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए दो वार्ड बनाए गए हैं। इनमें करीब नौ बेड हैं। डॉक्टराें का कहना है कि जिला अस्पताल में डेंगू व बुखार की दवाएं पर्याप्त हैं। वार्ड में मलेरिया व वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। सभी बेडों पर मच्छरदानी लगाई गईं हैं। तीमारदारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इससे तीमारदारों को काफी परेशानी हो रही है। अक्सर तीमारदार मरीजों के साथ उनके बेड पर ही लेट जाते हैं।