{"_id":"68f537f7e02d28ae090f06c7","slug":"two-sides-clash-over-honking-of-bike-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-146342-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Mon, 20 Oct 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमरिया। बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के ग्राम भौना निवासी अर्जुन पुत्र संजीव कुमार ने अमरिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अक्तूबर को रात के समय वह गांव के ही अपने दोस्त कांता प्रसाद, करन के साथ बाइक से मेला देखने अमरिया जा रहा था। इस दौरान नहर पुल के पास पहुंचने पर दूसरी बाइक पर आ रहे गांव के ही अमित, सर्वेश, उसका भाई रजत व बंटी ने हॉर्न बजाने पर गालीगलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
दूसरे पक्ष के अमित कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 17 अक्तूबर को रात नौ बजे अपने दोस्त फिरोज के साथ मेला देखने अमरिया जा रहा था। नहर पुल के पास पीछे से आए बाइक सवार कांता प्रसाद, अर्जुन, करन व राजू ने बाइक को आगे लगाकर गालीगलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।