फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two people including a child died and three people were injured in a face-to-face collision between two bikes

Pilibhit: दो बाइकों की हुई आमने-सामने की टक्कर, मासूम समेत दो की मौत, तीन लोग घायल

Mon, 13 Mar 2023 09:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 13 Mar 2023 09:39 PM IST
सार

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को न्यूरिया सीएचसी भिजवाया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Two people including a child died and three people were injured in a face-to-face collision between two bikes
Pilibhit Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूरिया क्षेत्र में टनकपुर हाईवे पर एडवारा गांव के निकट सोमवार शाम बाइक की भिड़ंत में छह वर्षीय मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पौटा निवासी शादाब सोमवार करीब पांच बजे पत्नी मेराज और बहन के छह वर्षीय पुत्र फैज को साथ लेकर खटीमा के लिए निकले थे। वह टकनपुर हाईवे से होकर खटीमा स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान न्यूरिया क्षेत्र के एडवारा गांव के निकट अचानक मझोला की ओर से तेज गति से आ रही बाइक टकरा गई।
विज्ञापन


बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में मासूम फैज, दूसरी बाइक पर सवार क्षेत्र के गांव जगरौली आशा निवासी अनुज (27) की मौके पर मौत हो गई। जबकि अनुज के पीछे बैठा साथी गांव बहारुआ निवासी जगपाल घायल हो गया। वहीं, शादाब और उसकी पत्नी मेराज भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर एक हेलमेट पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को न्यूरिया सीएचसी भिजवाया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक फैज और अनुज के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed