{"_id":"68827b7ce653324fec09644d","slug":"two-parties-fight-over-borrowed-money-two-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-140340-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उधार के रुपयों को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उधार के रुपयों को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
Thu, 24 Jul 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। उधार के रुपये को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रनटोला निवासी शेषपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके चचेरे भाई अशोक से सौ रुपये उधार में लिए थे। आरोप है कि 22 जुलाई की रात करीब नौ बजे उसने अपने रुपये मांगे तो अशोक ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में शेषपाल घायल हो गया। बचाने आए पिता को भी आरोपी ने पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी।
दूसरे पक्ष के श्यामबिहारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 22 जुलाई की रात करीब 12 बजे मोहल्ले के ही बालकिशन, सुरेश और पचले उनके घर के बाहर की खपरैल तोड़ने लगे। शोर सुनकर उनका पुत्र अशोक जाग गया और विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी गई। घायल अशोक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।