{"_id":"580cf4c34f1c1bd975bc1caa","slug":"two-of-the-children-died-of-fever-in-twelve-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह घंटों में दो बच्चों की तेज बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह घंटों में दो बच्चों की तेज बुखार से मौत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला ग्यासपुर में 12 घंटों में दो बच्चों की तेज बुखार से मौत हो गई है। इसी के साथ तहसील क्षेत्र में तेज बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।
मोहल्ला ग्यासपुर सज्जन खां ने बताया कि उनका पांच वर्षीय पुत्र साहिल पांच दिन पूर्व तेज बुखार की चपेट में आ गया था। साहिल का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। लाभ न होने पर उसे बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार रात उसकी मृत्यु हो गई है। इसी मोहल्ले के मेहरोज ने बताया कि उनका छह वर्षीय पुत्र अल्तमश 21 अक्तूबर को तेज बुखार की चपेट में आ गया था। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने कहा कि सोमवार को मोहल्ले में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। मोहल्ले के लोगों ने इन मौतों के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर नसीर, ईशान, शमसेर, जहीर, शकील, जमीन, तौहीद, नवीशेर, साबिर, शाहिद, अलीजान, मुन्ने और ताजिब आदि मौजूद रहे।