फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two newborns admitted to the SNCU ward died, causing panic due to the death of four in one day.

Pilibhit News: एसएनसीयू वार्ड में भर्ती दो नवजातों की सांसें थमीं, एक दिन में चार की मौत से खलबली

Sun, 10 May 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two newborns admitted to the SNCU ward died, causing panic due to the death of four in one day.
पीलीभीत। जिला अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बाॅर्न केयर यूनिट) वार्ड में भर्ती दो नवजातों की मौत से खलबली मच गई। इसके अलावा शुक्रवार रात दो अन्य नवजातों को भी भर्ती कराया, जिनको भी नहीं बचाया जा सका। इसमें बदइंतजामी से भर्ती नवजातों की मौत होने की बात सामने आ रही है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि दो नवजात मृत अवस्था में भर्ती कराए गए थे, जबकि दो बच्चे पहले से भर्ती थे। उनकी स्थिति अच्छी नहीं थी। परिजनों को रेफर कर ले जाने की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती दो नवजात स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। ललौरीखेड़ा की रहने वाली रीना ने पांच दिन पहले नजदीक ही पीएचसी पर पुत्र को जन्म दिया। जब नवजात शिशु नहीं रोया तो उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में रेफर कर दिया। पांच दिनों से वह वार्ड के सीपैप मशीन में रखा था। हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार रात नवजात ने दम तोड़ दिया। वहीं, नवाबगंज की रहने वाली प्रियंका ने अपने क्षेत्र में ही सीएचसी पर चार दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया। जन्म के दौरान प्रियंका की बेटी की खाने व सांस की नली जुड़ी हुई थी। माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से निजी अस्पताल में भर्ती न कराकर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया, लेकिन यहां भी पीडियाट्रिक सर्जन नहीं है। इस पर डॉक्टरों ने नवजात बच्ची को देख उसे रेफर करने के लिए कहा, लेकिन पारिवारिक आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते परिजन बच्ची को कहीं और नहीं ले जा सके, जिससे शुक्रवार शाम उसकी भी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed