{"_id":"5a79ba6d4f1c1b91268b8a7b","slug":"two-lekhpals-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने दो लेखपालों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने दो लेखपालों को किया निलंबित
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Tue, 06 Feb 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस के तहत सभी तहसीलों में मंगलवार को जनसमस्याएं सुनीं गईं। मंडलायुक्त डॉ. पीवी जगनमोहन ने कलीनगर व पूरनपुर तहसील दिवस का निरीक्षण किया। इस दौरान पूरनपुर में दो लेखपालों को निलंबित करने और पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। वहीं डीएम शीतल वर्मा बीसलपुर में समस्याएं सुनीं। पांचों तहसीलों में कुल 199 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें 34 का निस्तारण हुआ।
सदर तहसील में एसडीएम पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें नौ का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। यहां तहसीलदार वीके त्रिवेेदी, सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
पूरनपुर। एडीएम बृजकिशोर की अध्यक्षता में चल आयोजित तहसील दिवस में मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक मंडलायुक्त डॉ. पीवी जगनमोहन जा पहुंचें। उन्होंने तहसील सभागार के बाहर मौजूद फरियादियों से समस्याएं सुननी शुरू कर दीं। इसके बाद कृषि विभाग के काउंटर पर पहुंचकर ऋणमाफी एवं शिकायतों की जानकारी ली। तहसील दिवस की राजस्व विभाग संबंधी पूर्व में दर्ज शिकायतों का निस्तारण न होने पर इससे संबंधित दो लेखपाल को निलंबित करने और पूर्ति विभाग की सर्वाधिक शिकायतें होने पर पूर्ति निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्ट देने के निर्देश दिए। उज्ज्वला योजना के तहत पात्रों की सूची कांउटर पर नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा उन्होंने पूछताछ कक्ष पर यूनिफार्म में नियमित कर्मचारी की तैनाती रहने, तहसील दिवस पर सभी काउंटरों के फ्लैक्स लगवाने के निर्देश एसडीएम शशिभूषण राय को दिए। तहसील दिवस में कुल 31 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें दो का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
बीसलपुर। डीएम शीतल पर्मा की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 81 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 19 का निस्तारण कर दिया गया। यहां एसपी कलानिधि नैथानी, डीसीओ राजेश्वर सिंह, डीआईओएस राजेश वर्मा, बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति प्रभारी बीडीओ/ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संचालन एसडीएम सूरज यादव ने किया।
अमरिया। एसडीएम वंदना त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 13 शिकायतें आई जिसमें से तीन का निस्तारण कर दिया गया। यहां सीओ सदर योगेंद्र कुमार, तहसीलदार प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
माधोटांडा/ जमुनिया। एसडीएम पुष्पा देवरार की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस का मंडलायुक्त डॉ. पीवी जगनमोहन ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर पहुंचकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान नवदिया सुखदासपुर निवासी जागनलाल को उज्जला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान किया। कुछ लोगों ने राशनकार्ड न बनाने का आरोप लगाया। जिस पर उन्होंने पूर्ति निरीक्षक की फटकार लगाते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। जमनिया निवासी कृष्णपाल ने प्रधान व सचिव पर आवास के नाम पर गबन का आरोप लगाया। इस पर उन्होंने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें एक का निस्तारण हो सका। यहां तहसीलदार विवेक मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।