फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Body of married woman found hanging from tree; murder alleged.

Pilibhit News: पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging from tree; murder alleged.
माधोटांडा क्षेत्र के ककरौआ गांव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

माधोटांडा। थाना क्षेत्र के ककरौआ गांव में एक विवाहिता का शव बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी 40 वर्षीय लज्जा देवी की शादी वर्ष 2001 में लालजीत से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा अभिजीत विवाहित है, जबकि दूसरा बेटा गुरजीत इंटर कॉलेज में पढ़ता है। नौ वर्षीय बेटी कोमलप्रीत है। पति लालजीत काम करने के लिए उत्तराखंड में रह रहा था। मंगलवार रात लज्जा देवी परिवार के साथ घर पर मौजूद थी। रात में किसी समय वह घर से बाहर निकली। बुधवार सुबह उसका शव बाग में आम के पेड़ से रस्सी के बने फंदे के सहारे लटकता मिला। बाग की ओर पहुंचे ग्रामीणों की शव पर नजर पड़ी तो परिजन को सूचना दी। इसपर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर घर से आए।
विज्ञापन

सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंचे और देवर पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने जानकारी जुटाई। मायके पक्ष का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर लज्जा देवी का उसके देवर से मंगलवार को दिन में विवाद हुआ था। इसी को लेकर उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed