{"_id":"6a8f444516d238f95b0e2cad","slug":"dispute-over-bike-collision-near-shrine-motorcyclists-beat-up-a-young-man-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-167430-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मजार के पास बाइक भिड़ने पर विवाद, बाइक सवारों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मजार के पास बाइक भिड़ने पर विवाद, बाइक सवारों ने युवक को पीटा
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात आमवाले मियां मजार के निकट बाइक टकराने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि तीन बाइकों पर सवार करीब सात युवकों ने पहले लहराते हुए बाइक में टक्कर मारी और विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की। टक्कर से बाइक सवार महिला घायल भी हुई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। आरोपी युवक वहां से भाग निकले। हालांकि, एक युवक की पहचान होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के केजीएन टू कॉलोनी निवासी हसन मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे अपनी मां को दवाई दिलवाकर बाइक से घर लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह आम वाले मियां मजार के निकट पहुंचे, तभी वहां से तीन बाइकों पर सवार करीब सात युवक पहुंचे। आरोप है कि युवक बाइक लहराते हुए निकल रहे थे। इसी दौरान एक बाइक ने हसन की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हसन और उनकी मां बाइक से सड़क पर गिर गए। हसन ने बाइक सवार युवकों से इसका विरोध किया तो आरोप है कि युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए विवाद के कारण मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ जुटती देख आरोपी युवक वहां से भाग निकले।
घटना की जानकारी पर पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों द्वारा एक युवक की पहचान किए जाने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी ने बताया कि बाइक की टक्कर के बाद मारपीट की घटना हुई थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। संवाद