{"_id":"6613bd08393014d67801103d","slug":"two-including-teenager-killed-due-to-bike-collides-with-tractor-trolley-in-pilibhit-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, किशोर समेत दो की मौत, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, किशोर समेत दो की मौत, 10 लोग घायल
Mon, 08 Apr 2024 03:17 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2024 03:17 PM IST
सार
पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को सड़क हादसा हो गया। बाइक से टकराने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब दो बजे पुन्नापुर-गुलड़िया मार्ग पर एक बाइक से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और ट्रैक्टर पर बैठे किशोर की मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दो घायलों का इलाज पूरनपुर सीएचसी में हो रहा है। अन्य घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दिलावरपुर निवासी शिवम (18) बाइक से इकोहत्तरनाथ मंदिर से वापस घर जा रहा था। बाइक पर दो बच्चों समेत पांच लोग सवार थे। पुन्नापुर-गुलड़िया मार्ग पर उसकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली समेत पलट गया। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार शिवम और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 16 वर्षीय विशाल वर्मा की मौत हो गई। बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 10 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन