फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two hundred employees of the cooperative sugar mill went on an indefinite strike.

Pilibhit News: सहकारी चीनी मिल के दो सौ कर्मचारियों ने की बेमियादी हड़ताल

Thu, 25 Sep 2025 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 25 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two hundred employees of the cooperative sugar mill went on an indefinite strike.
पूरनपुर। दो महीने से मानदेय और आठ महीने की पीएफ की धनराशि जमा न होने के विरोध में सहकारी चीनी मिल पूरनपुर के 200 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। ठेकेदार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। चीनी मिल जीएम ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से वार्ता की। कर्मचारियों ने मानदेय भुगतान होने और पीएफ की धनराशि जमा किए जाने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


किसान सहकारी चीनी मिल में करीब 10 कर्मचारी स्थायी, 26 डेलीवेज और 230 आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं। करीब 30 आउटसोर्सिंग कर्मचारी सीजनल हैं। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का ठेकेदार की ओर से नवंबर 2024 में अनुबंध कराया गया था। इसमें मानदेय के अलावा कर्मचारियों के पीएफ मेंं 12 प्रतिशत कर्मचारियों के मानदेय और इतना ही ठेकेदार को जमा करना तय हुआ था।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि आउटसोर्सिंग पर रखने वाली कंपनी ने शुरुआत के दो महीने के पीएफ की धनराशि खातों में जमा नहीं की। कई बार पीएफ की शेष धनराशि जमा कराने को ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधियों और चीनी मिल के अफसरों से मांग की गई। अब तक पीएफ की धनराशि ठेकेदार कंपनी की ओर से जमा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो महीने से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मानदेय का भी भुगतान नहीं किया गया। इससे उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझने लगे। कर्मचारियों ने बताया कि समस्या को लेकर मंगलवार को छह लोगों का प्रतिनिधि मंडल चीनी मिल जीएम से मिलने गया। जीएम ने कर्मचारियों से अपने-अपने कार्य पर जाने को कहा। बुधवार दोपहर तक ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधियों को बुलाकर समस्या का समाधान कराने की बात कही। जब बुधवार को भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 200 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने वाले नेता सुरेश शुक्ला, भूपराम, विनोद कुमार, जयवीर सिंह, रवि वर्मा आदि इसमें शामिल रहे।



लंबी खिंची हड़ताल तो पेराई सत्र प्रभावित होने की आशंका

चीनी मिल का पेराई सत्र 17 नवंबर को शुरू करना तय हुआ है। इसी को लेकर चीनी मिल में मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा। अचानक कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों की हड़ताल लंबी खिंची तब चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ तय तिथि पर न हो पाने की आशंका है।


-----------

कर्मचारियों का भुगतान उनके खातों में शुरू करा दिया गया है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की पीएफ की धनराशि चीनी मिल के पास नहीं है। पिछले साल जिस कंपनी का ठेका था। उसे ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। कर्मचारियों के पीएफ भुगतान को लेकर जैम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है।

टीपी पाल, जीएम, चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed