{"_id":"682b71e08d2fed5151049e6c","slug":"two-groups-of-eunuchs-clashed-over-division-of-area-one-injured-due-to-bullet-shot-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-136197-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, गोली लगने से एक घायल
विज्ञापन
अमरिया। क्षेत्र बंटवारे के विवाद में सोमवार को किन्नरों के दो गुट में हिंसक झड़प हो गई। परेवा वैश्य मार्ग पर पथराव कर कार को रोका गया। कार सवार एक किन्नर को गोली मार दी गई। कमर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के मुडलिया गांव में उगाही करने वाले किन्नर की तीन माह पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद क्षेत्र में उगाही को लेकर मुडलिया और बरेली के किन्नरों के बीच विवाद शुरू हो गया। बरेली के किन्नर उगाही को लेकर आगे आने लगे। इसको लेकर पूर्व में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। विवाद शांत नहीं हो सका।
इसी रंजिश में सोमवार शाम करीब चार बजे घटना को अंजाम दिया गया। मुडलिया गौसू गांव निवासी मो. शान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शाम के समय वह अपनी बहन करिश्मा किन्नर व एक अन्य के साथ इको वैन से भगा डांडी जा रहे थे। आरोप है कि कार से आए लोगों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। इसके बाद कार सवार नीचे उतरे और करिश्मा पर गोली चला दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग मौके से भाग गए। तहरीर में किसी के नाम का जिक्र नहीं है। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोली उसके कमर में लगी है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल भिजवाया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।