फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two farmers dies of cold

जानलेवा बनी ठंड, दो किसानों की गई जान

Tue, 09 Jan 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 09 Jan 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
Two farmers dies of cold

लगातार आठ दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड जानलेवा बन चुकी है। पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरने के बाद सोमवार को दो और किसानों की मौत हो गई। खेत पर सिंचाई करते वक्त अचानक बीमार हुए अमरिया के कैमोर गांव निवासी 45 वर्षीय परशुराम पुत्र कमानी प्रसाद ने रात सवा 11 बजे बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, न्यूरिया के बिथरा गांव निवासी 50 वर्षीय झाझनलाल पुत्र देवीराम की घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल ले जाते वक्त सोमवार दोपहर करीब दो बजे रास्ते में मौत हो गई। दोनों के परिवारवालों ने ठंड से मौत होने की बात कही है। न्यूरिया पुलिस ने झाझनलाल के शव को मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी के साथ बीते 48 घंटे के भीतर ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़ कर तीन हो गई है।

विज्ञापन

किसान परशुराम सोमवार सुबह नौ बजे अपने 13 वर्षीय पुत्र मनोज के साथ गेहूं के खेत में सिंचाई करने गए हुए थे। इस बीच साढ़े नौ बजे अचानक चक्कर आने के बाद वह बेहोश होकर खेत पर ही गिर पड़े। यह देख साथ आए बेटे मनोज ने घर आकर परिवारवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पत्नी राजकुमारी ग्रामीणों के साथ खेत पर पहुंच गई। बेहोशी की हालत में किसान को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के भोजीपुरा स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान रात सवा 11 बजे किसान ने दम तोड़ दिया। परिवारवाले किसान की ठंड से मौत बता रहे हैं। उसके परिवार में कोहराम मचा है। उधर, न्यूरिया के बिथरा गांव निवासी प्यारेलाल ने बताया कि उसके चाचा झाझनलाल अपनी दो बीघा जमीन पर खेती करने के साथ ही परिवार का भरण पोषण करने को मजदूरी करते थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। किसान के चीखने की आवाज सुनकर परिवारवाले कमरे में पहुंचे तो झाझनलाल को बेहोश हालत में कमरे में पाया। उनको इलाज के लिए सीएचसी न्यूरिया लेकर आए, यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किसान को लेकर परिवारवाले दोपहर करीब दो बजे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह न्यूरिया पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक झाझनलाल के चार बेटे हरप्रसाद, मुन्नालाल, दिलीप, भुवनेश और दो बेटी धर्मवती व उर्मिला हैं। इसमें हरप्रसाद, मुन्नालाल और धर्मवती की शादी हो चुकी है। भतीजे और अन्य परिवारवालों ने ठंड से मौत होना बताया है। पत्नी तेजवती का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed