{"_id":"57bc8cac4f1c1b774cd4fd5b","slug":"two-class-iv-employees-suspended-on-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबित
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाठ्य पुस्तकों और कार्यालय की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर बीएसए ने दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि एक कर्मचारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
परिषदीय स्कूलों के बच्चों को दी जाने वाली नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के भंडारण की व्यवस्था जूनियर हाईस्कूल स्कूल बिलगवां में की गई है। यहां सुरक्षा के लिए दो-दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आठ-आठ घंटे ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक जूनियर हाईस्कूल पुलिस लाइन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रजनीश और जूनियर हाईस्कूल सिरसा के राजेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी। इस बीच बीएसए जयप्रताप सिंह ने शाम करीब 7.45 बजे भंडारण केंद्र का निरीक्षण किया। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दोनों कर्मचारी नदारद मिले। आसपास जानकारी भी की गई लेकिन कर्मचारियों का पता नहीं लगा। उन्होंने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने और आदेशों की अवहेलना करने पर कर्मचारी रजनीश और राजेश कुमार को निलंबित कर दिया है। इधर, बीएसए कार्यालय की सुरक्षा में लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामगोपाल भी ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर बीएसए ने रामगोपाल का अगस्त का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।