{"_id":"6af9475d806b83254203e8ee","slug":"two-brothers-riding-motorcycle-critically-injured-after-being-struck-by-vehicle-in-pilibhit-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
Sun, 15 Nov 2026 11:17 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:17 AM IST
सार
पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बे में शनिवार शाम हुए हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए। दोनों भाई मोबाइल फोन खरीदने बरखेड़ा आ रहे थे। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बे में मोबाइल खरीदने आ रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ग्राम पिपराखास निवासी संजीव कुमार (22 वर्ष) शनिवार शाम करीब सात बजे अपने छोटे भाई दीपक (17 वर्ष) के साथ बाइक से मोबाइल खरीदने बरखेड़ा आ रहे थे। बरखेड़ा-पिपरा मार्ग पर रम्पुरा नत्थू के पास नहर की पुलिया पर पहुंचते ही उनकी बाइक को एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसके बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी बरखेड़ा भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल भाइयों के पिता वेदप्रकाश ने घटना की जानकारी दी। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
