{"_id":"63b2f59bf20fc713812a46b5","slug":"two-bike-riding-friends-died-due-to-pickup-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 02 Jan 2023 08:47 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:47 PM IST
सार
पिकअप चालक युवकों का ही रिश्तेदार है। वह दोनों शवों को ग्रामीणों की मदद से पिकअप में रखकर गांव ले आया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के बाइफरकेशन-डगा मार्ग पर सोमवार सुबह पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों मढईया लालपुर गांव निवासी अजय (22) और अमरनाथ (24) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
बंगाली समुदाय के गांव मढईया लालपुर के प्रधान शंकर राय ने बताया कि गांव निवासी अजय पुत्र अविनाश और अमरनाथ पुत्र अतुल के अलावा गांव का ही हरदास आपस में रिश्तेदार हैं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे अजय और अमरनाथ किसी काम से माधोटांडा गए थे। काम निपटाने के बाद बाइक से वे गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
करीब साढ़े 11 बजे डगा-बाइफरकेशन मार्ग पर रजवाहा पुल से पहले शारदा डैम की ओर से आ रही पिकअप से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल वहां सड़क चौड़ी किए जाने कारण एक लेन खुदी पड़ी है, जगह कम रह जाने के कारण यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
पिकअप चालक युवकों का ही रिश्तेदार हरदास है। वह दोनों शवों को ग्रामीणों की मदद से पिकअप में रखकर गांव ले आया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। चूंकि सभी आपस में रिश्तेदार थे इसलिए पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। परिजन भी कार्रवाई को लेकर आगे नहीं आए। देर शाम दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।