फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two accused of theft in Ram Janaki temple arrested, goods recovered

Pilibhit News: राम जानकी मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Wed, 18 Sep 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft in Ram Janaki temple arrested, goods recovered
चोरी के माल सहित गिरप्तार आरोपी। स्रोत:पुलिस
पूरनपुर। रामलीला मेला मैदान में स्थित राम जानकी मंदिर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। उनके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


चोरी की घटना 14 अगस्त की रात को हुई थी। मंदिर के महंत बाबा राघवदास, बाबा चैतन्यदास और एक अन्य महंत मंदिर में सोए थे। छत की ओर से घुसे चोरों ने मंदिर से बाबा राघवदास और चैतन्यदास का मोबाइल, मंदिर परिसर में रखे लोहे के 12 बड़े पाइप, दो सोलर पैनल, गैस सिलिंडर, भट्टी, तीन पीतल के घंटे आदि सामान चोरी कर लिया था। चोर घंटे, पंखा और कुछ अन्य सामान रामलीला मेला मैदान में फेंक गए थे।
विज्ञापन

जबकि बाकी का चोरी किया सामान ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने मोहल्ला रजागंज निवासी चांद मियां और गुड्डू को गिरफ्तार कर पूछताछ की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मंदिर से चांद मियां और गड्डू ने चोरी की थी। दोनों से चोरी का गैस सिलिंडर, सोलर पैनल, दोनों मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed