{"_id":"6269aaaf2b74cd655f758872","slug":"two-accidents-in-two-and-a-half-hours-at-the-same-place-on-assam-highway-two-died-pilibhit-news-bly4829727154","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम हाईवे पर एक ही स्थान पर ढाई घंटा में दो हादसे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम हाईवे पर एक ही स्थान पर ढाई घंटा में दो हादसे, दो की मौत
विज्ञापन
गजरौला में हुए सड़क हादसे के बाद क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला/पीलीभीत। असम हाईवे पर एक ढाबा के पास ढाई घंटे में दो हादसे हुए। दोनों हादसों में ट्रकों की लापरवाही से बुजुर्ग महिला और ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जबकि मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रामपुर जिले के थाना भोट के गांव पीपल निवासी फईम अहमद ने बताया कि मंगलवार रात गजरौला के पास असम हाईवे किनारे ढाबा पर उनके भाई नारून और गांव के ही मोहम्मद हसन ने ट्रैक्टरों को खड़ा करने के बाद वहीं खड़े हो गए। इसी दौरान रात करीब तीन बजे अचानक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए दोनों ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने मोहम्मद अहमद को मृत घोषित कर दिया। जबकि नारून का इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक के नंबर का उल्लेख करते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया था।
ढाई घंटा बाद हुई दूसरी दुर्घटना
असम हाईवे पर ढाका के पास सुबह तीन बजे दुर्घटना होने के बाद जाम लग गया था। पुलिस सुुबह करीब साढ़े पांच बजे क्रेन से ट्रैक्टर खाई से बाहर निकलवा रही थी। इसी दौरान पीलीभीत की ओर से आने वाले वाहनों को रुकने का इशारा किया। इशारा मिलने के बाद कार चालक रुक गया। मगर पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। दिल्ली कैंट नंबर दस के थाना सदर और मोहल्ला नंगल निवासी 75 वर्षीय समुद्रा गौरंग पत्नी नंदलाल नौरंग की मौत हो गई। जबकि कार चालक तेग बहादुर, 60 वर्षीय आशा और एक मासूम घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ ट्रैक्टर। संवाद- फोटो : PILIBHIT

गजरौला में सड़क हादसे के बाद हाइवे पर लगा जाम। संवाद- फोटो : PILIBHIT