फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Twenty minutes was the victim of child Drindgi

बीस मिनट में ही दरिंदगी का शिकार हो गई बच्ची

Tue, 23 Feb 2016 07:42 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 23 Feb 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
Twenty minutes was the victim of child Drindgi
 अपने घर से कुछ दूरी पर ही नाना के घर जाते समय सात वर्षीय बच्ची हैवानियत का शिकार हो गई। दरिंदे ने उसे घर के पास से ही दबोच लिया और उसके साथ दरिंदगी की। घर से निकलने और दरिंदगी के बाद लौटने में बच्ची को सिर्फ 20 मिनट का समय लगा। बच्ची की हालत देख घबराए घरवाले उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल लाए। बाद में उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बालिका की हालत में सुधार बताया जा रहा है। डीआईजी कंट्रोल रूम से जानकारी मिलने पर पीड़िता के घर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर देर रात अज्ञात के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर के ही एक मोहल्ले की रहने वाली यह बच्ची केजी की छात्रा है। मोहल्ले में ही रहने वाले बच्ची के मौसा ने बताया कि बच्ची सोमवार को अपनी मां और बड़ी बहन के साथ मोहल्ले में ही कुछ दूरी पर स्थित अपने नाना के घर आई थी। शाम करीब सवा छह बजे उसकी मां और बड़ी बहन अपने घर लौट गईं। बच्ची कुछ देर बाद आने की बात कहकर रुक गई। उसकी मां को घर पहुंचे बीस मिनट भी नहीं बीते कि उन्हें बच्ची बदहवास हालत में रोती हुई घर के पास मिली। उसकी हालत खराब थी। रक्तस्राव हो रहा था। इस पर घबराए घरवाले आनन-फानन में उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। रक्तस्राव न रुकने पर डॉक्टर ने बरेली ले जाने की सलाह दी। घरवाले तुरंत उसे बरेली ले गए। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी डीआईजी को दी। रात करीब 11 बजे डीआईजी कंट्रोल रूम के घटना बताने पर शहर कोतवाली पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के चाचा की ओर से तहरीर लेकर देर रात रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। शहर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि बच्ची अभी पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं है। बालिका का संतुलन ठीक होने पर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed