{"_id":"674726905d2d8fadf907fcce","slug":"truck-overturns-traffic-disrupted-due-to-sugarcane-scattering-on-the-road-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-126257-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रक पलटा, सड़क पर गन्ना बिखरने से यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रक पलटा, सड़क पर गन्ना बिखरने से यातायात बाधित
विज्ञापन
बीसलपुर। गन्ना भरा ट्रक पलटने से शाहजहांपुर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सड़क पर बिखरे गन्ने को समेटने के बाद ही आवागमन बहाल हो सका।
बुधवार की सुबह शाहजहांपुर मार्ग के नीवा डांडी मोड़ पर एक गन्ना भरा ट्रक पलट गया। ट्रक में भरा काफी गन्ना सड़क पर बिखर गया। इससे वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। ट्रक पर मौजूद श्रमिकों ने सड़क पर बिखरा गन्ना हटाकर किनारे किया।
इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। गन्ना बिखरने से करीब आधे घंटे के लिए यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रक पलटते समय उस पर सवार श्रमिक और चालक-परिचालक नीचे कूद गए थे। ट्रक कहां से आया और कहां जा रहा था, यह पता नहीं चल पाया। संवाद