फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Truck driver injured in accident dies, report filed against other driver

Pilibhit News: हादसे में घायल ट्रक चालक की मौत, दूसरे चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 Dec 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Truck driver injured in accident dies, report filed against other driver
पूरनपुर। करीब 20 दिन पहले हुई दो ट्रकों की भिड़ंत में घायल ट्रक चालक की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक जहानाबाद के गांव अमखिड़िया निवासी साहिद की तहरीर पर दूसरे ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद के गांव अमखिड़िया निवासी ट्रक चालक मोहम्मद शाहरुख 12 अक्तूबर को ट्रक लेकर पीलीभीत लौट रहा था। असम हाईवे पर गांव उदयकरनपुर के समीप सामने से आए ट्रक से उसका ट्रक टकरा गया। हादसे में घायल शाहरुख को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में बाद में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान 23 नवंबर को उसकी मौत हो गई। शाहरुख के पिता साहिद ने कोतवाली पुलिस को दूसरे ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed