{"_id":"5957a4734f1c1bdc398b4779","slug":"truck-collided-with-bike-killed-worker-injured-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मजदूर की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मजदूर की मौत, भाई घायल
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 01 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
राोते िबबिलख्ाते पिररिवार के लाोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर रोड पर गोपी कॉलोनी के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मजदूर राजाराम सागर (45) की मौत हो गई और छोटा भाई घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल की हालत गंभीर है।
भुता (बरेली) के परेवा कुईंया गांव निवासी राजाराम सागर पुत्र सेवाराम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार सुबह वह अपनी ससुराल न्यूरिया के वसंतापुर गांव आए। उनके साथ छोटा भाई बादशाह सिंह भी था। दोपहर को ससुराल से दोनों भाई बाइक से घर के लिए निकले। बीसलपुर होते हुए अपने गांव जा रहे थे। बीसलपुर रोड पर गोपी कॉलोनी के पास पहुंचते ही बाइक को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। यह देख चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद बादशाह को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने हादसे की सूचना परिवारीजनों को दी। जिस पर परिवार वाले बरखेड़ा पहुंचे। मृतक के तीन बच्चे शोभरन (25), विपिन (22) और गौरव (18) है। हादसे के बाद से पत्नी प्रेमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।